सीकर के दांतारामगढ़ इलाके में एक खदान में नहाने गए दो युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला। फिलहाल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया है।

दांतारामगढ़ थाना अधिकारी सोहनलाल के अनुसार सुरेरा गांव निवासी नवीन (18) और अजय (18) दोनों सुरेरा गांव से राजल्या गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहाड़ी के पास खदान की ओर गए थे। इसी बीच दोनों डूब गये। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाहर निकाला। फिलहाल दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अजय और नवीन अपने एक साथी के साथ शाम को नहाने गये थे। इसी दौरान नवीन का पैर फिसल गया और अजय ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों डूब गये। तीसरे साथी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों मृतक आपस में दोस्त हैं। जो सुरेरा गांव के ही रहने वाले हैं।