प्रदेश में सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि कई इलाकों में पारा तेजी से गिरने लगा है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संगरिया में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा है।

माउंट आबू में भी लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इधर, राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।