जान से मारने की धमकी देकर पांच माह पहले दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिरोही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरोही महिला थाना अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी रूपेश कुमार वागरी निवासी उम्मेदाबाद (जालौर) को वाडीगोदरी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस थाना सिरोही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रूपेश कुमार उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।