जयपुर। राजस्थान के भजनलाल शर्मा कैबिनेट का शनिवार को विस्तार किया गया। जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा पांच मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्यमंत्री बनाए गए हैं। जिन्हें कैबिनेट में जगह मिली उनमें किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पहली बार के विधायक हेमंत मीणा भी शामिल हैं। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद भैरवा भी मौजूद थे। शनिवार दोपहर 3:15 शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट भी की थी।

5 राज्यमंत्री और पांच मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार
ओटा राम देवासी, डॉ. मंजु वाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई और जवाहर सिंह बैडम ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इनके अलावा संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह टी टी और हीरा लाल नागर को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कैबिनेट में 12 मंत्रियों को जगह
डॉ. किरोड़ी लाल मीना, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौर, बाबू लाल खराडी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, ज़ोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री
1. किरोड़ीलाल मीणा – सवाई माधोपुर
2. गजेन्द्र सिंह खींवसर – लोहावट, जोधपुर
3. राज्यवर्द्धन राठौड़ – झोटवाड़ा, जयपुर
4. बाबुलाल खराड़ी – झाड़ोल, उदयपुर
5. मदल दिलावर – रामगंजमंडी, कोटा
6. जोगाराम पटेल – लूणी, जोधपुर
7. सुरेश रावत – पुष्कर, अजमेर
8. अविनाश गहलोत – जैतारण, ब्यावर
9. जोराराम कुमावत – सुमेरपुर, पाली
10. हेमंंत मीना – प्रतापगढ़
11. कन्हैयालाल चौधरी – मालपुरा, टोंक
12. सुमित गोदारा – लूणकरणसर, बीकानेर

स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री)
13. संजय शर्मा – अलवर
14. गौतम कुमार दक – बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़
15. झाबर सिंह खर्रा – श्रीमाधोपुर, सीकर
16. सुरेन्द्र पाल टीटी – करणपुर, श्रीगंगानगर
17. हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा

राज्य मंत्री
18. ओटाराम देवासी – सिरोही
19. मंजु बाघमार – जायल, नागौर
20. विजय सिंह चौधरी – नावां, नागौर
21. के के विश्नोई – गुड़ामालानी, बाड़मेर
22. जवाहर सिंह बेढ़म – नगर, भरतपुर