जयपुर में एक महिला के साथ उसके परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति की गैरमौजूदगी में घर आया एक परिचित उसे फुसलाकर गेस्ट हाउस ले गया। धमकी देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के पति ने आरोपी परिचित के खिलाफ सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच चंद्रभान सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर सदर निवासी 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति ने अपने परिचित सोनू जांगिड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि सोनू का जान-पहचान के कारण घर पर आना-जाना था। आरोप है कि 29 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अपने काम पर चला गया। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी सोनू घर पर आया। वह पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ सीतापुरा पुलिया के नीचे स्थित गेस्ट हाउस में ले गया।

आरोपी सोनू ने उसे डरा धमकाकर गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म किया और मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वह उसे घर के पास छोड़ गया। कई दिनों तक पत्नी को चुप देख पति के दबाव में पूछने पर उसने आपबीती बताई। पीड़िता के पति ने कोर्ट से आदेश करवाकर आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।