news of rajasthan
Rajasthan: 2500 govt schools become five star in the state: Edu Minister Devnani.

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने देवनानी को अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रस्ताव रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से देवानी को अध्यक्ष चुना गया।

राजस्थान में विधानसभा अध्यक्ष चुनने की परंपरा निर्विरोध रही है। विपक्ष की ओर से कोई भी स्पीकर पद के लिए आवेदन नहीं करता है। यह परंपरा इस बार भी जारी रही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सीएम शर्मा के प्रस्ताव का समर्थन किया।