जोधपुर। इस वर्ष 10 अप्रेल 2023, सोमवार से 02 जुलाई 2023 रविवार तक ग्रीष्मकाल मे राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय निर्धारित कर दिया गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) श्री युधिष्ठिर शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक (प्रातः 10ः30 बजे से 11 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है।इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7ः30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक ( प्रातः 10ः30 बजे से 10ः45 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार अधीनस्थ न्यायालयों का समय प्रातः 8 बजे से मध्यान्ह 12ः30 बजे तक (10 बजे से 10ः15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित है। इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7ः30 से मध्याह्न 1 बजे तक ( प्रातः 10 बजे से 10ः15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार पीठासीन अधिकारी सवेरे 7ः30 बजे से 8 बजे तक तथा मध्याह्न 12ः30 बजे से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।