सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आगाज शनिवार को होने जा रहा है। चन्द्रवरदायी खेल मैदान में बेलून उड़ाकर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया जाएगा। पहला मैच हॉकी का होगा। पहले दिन चार प्रतियोगिताएं हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल, शूटिंग प्रतियोगिता होंगी। जिसमें 837 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सबसे पहले हॉकी का मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर जिला कलक्टर श्री अंश दीप, जिला पुलिस अधीक्षक  चूनाराम जाट, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, मौजूद रहेंगे । उल्लेखनीय है कि नगर निगम की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 16 मई को हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं का समापन 21 मई को होगा।
महाकुंभ के संयोजक उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि हॉकी में 8 टीमें महिला वर्ग और 7 टीमें पुरूष वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। हॉकी में पुरूष एवं महिला वर्ग में 240 खिलाड़ी शामिल हैं। इसी प्रकार टेनिस में 45, वॉलीबॉल में 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 432 खिलाड़ी शामिल हैं और शूटिंग में 120 शूटर्स खेलेंगे। जैन ने बताया कि 16 मई को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6 बजे राजा अरणोराज स्मारक पुरानी चौपाटी से दौड़ शुरू होगी। यहां से क्रिश्चयनगंज, वैशाली नगर, एमपीएस स्कूल होते हुए रीजनल कॉलेज स्थित नई चौपाटी पर संपन्न होगी। हाफ मैराथन में महिला-पुरूष, बालक-बालिका एवं 50 वर्ष से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।
17 मई से ये शुरू होंगी ये प्रतियोगिताएं 
महाकुंभ के संयोजक डिप्टी मेयर नीरज जैन ने बताया कि 17 मई से प्रारंभ होने वाली प्रतियोगताएं जैसे कराटे, साइक्लिंग, कब्बडी, बास्केटबॉल व कुश्ती में 15 मई तक रजिस्टेशन करवाया जा सकता है। जिसके लिए नगर निगम की ओर से ऑन लाइन हेतु क्यूआर कोर्ड जारी किया गया है। नगर निगम के द्वरा जारी मोबाइल नंबरों पर भी 15 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार सैनी (8279205690), डीएलआर सूर्य प्रसाद दोसाया (9983994488), प्रतिक पारचा ( 8949474718) और अय्याज ( 9001292293 ) पर संपर्क कर सकते हैं।
ये हैं प्रमुख खेल 
13 से 21 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से तीरंदाजी, हॉकी, टेनिस, राईफल शूटिंग, मैराथन दौड़, साइक्लिंग, बास्केट बॉल, कबड्‌डी, शतरंज, कुश्ती, बैडमिंटन, कराटे और वॉलीबॉल प्रमुख हैं। खिलाड़ी इन खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।