आज माई होम इण्डिया संस्था की ओर से हूल- दिवस मनाया जिसके मुख्यातिथि बी0एल0संतोष  राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि सुनील देवधर जी राष्ट्रीय सचिव भाजपा, डाॅ0 आशा लखरा राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं पूर्व महापौर रांची रहे हुल दिवस 1855 मे संथाल जनजाति के लोगो द्वारा 30 जून को अंग्रेजो के खिलाफ किया गया प्रथम  जनजातिय स्वतन्त्रता आन्दोलन था, जिसमे शहीद हुए वीर – संथाली जनजाति के लोगो को याद किया गया।
400 गांवो के 50000 से अधिक लोगो ने यह आन्दोलन अंग्रेजो विरूद्ध किया जिसमे हजारो संथाली जनजाति के लोग शहीद हुए। सिद्धो, कानो, चांद भैरव चार भाईयो ने इस आन्दोलन की कमान सभांली जो अंग्रेजो के साथ युद्ध मे शहीद भी हुए, अपनी माटी के लिए अपने प्राणो का वलिदान देने वाले अमर शहीदो की याद मे हुल दिवस नई दिल्ली मे कंस्टिट्यूशन क्लव मे  मनाया गया इस अवसर पर भरतपुर से सुमन कोली पूर्व महापौर नगर निगम भरतपुर, अशोक कोली सरपंच बाछरैन उपस्थित हुए।

संवाददाता- आशीष वर्मा