राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ। आठ लोगों की मौत हुई। इस घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। यह हादसा उदयपुर संभाग से अलग होने के बाद बने बांसवाड़ा संभाग के डूंगरपुर जिले में रतनपुर सीमा के पास हुआ।

हादसा ऐसा हुआ कि दूर से लोगों के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब मामले की जांच की जा रही है। हादसा डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर पर हुआ।

20 मजदूरों से भरी एक क्रूजर गाड़ी अहमदाबाद जा रही थी। रतनपुर सीमा के पास ढलान थी। यहां पीछे से स्टील की छड़ों से भरा कई टन वजनी ट्रक तेज रफ्तार से आया। यह ट्रक भी ढलान पर था। तेज रफ्तार और ढलान पर होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और क्रूजर गाड़ी से टकरा गया। टक्कर से उसकी स्पीड बढ़ गई और कार दो बार पलट गई। तभी पीछे से ट्रक भी तेज गति से आया और क्रूजर के ऊपर चढ़ गया और 100 मीटर तक घसीटने के बाद रुका।

इस भीषण हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कोई हवा में उछलकर नीचे गिरा तो किसी का शव क्रूजर में फंस गया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गये।

सड़क पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था और गाड़ी के हिस्से भी बिखरे हुए थे। हादसे की प्राथमिक वजह भी सामने आ गई। बताया गया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण वह क्रूजर गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। जिला कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे।