राज्य सरकार ने 17 नये जिलों की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में इन जिलों की अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है। जबकि बजट में 19 जिलों की घोषणा की गई थी। विरोध के चलते जयपुर और जोधपुर जिले यथावत रहेंगे। पहले राज्य में 33 जिले थे। 17 नये जिलों के बाद अब 50 जिले हो गये हैं।

सरकार ने 17 जिलों में आईएएस और आईपीएस अफसरों को ओएसडी नियुक्त किया था। अब नए जिलों की अधिसूचना जारी होते ही उनका पद कलेक्टर और एसपी हो जाएगा। नए जिलों में अब कलेक्टर, एसपी और जिला स्तरीय कार्यालय खुलने लगेंगे।

राजस्व मंत्री रामलाल जाट बोले- सीएम ने इतिहास रचा है। मेरी मांग है कि भविष्य में और भी जिले बनाये जाएं। कुछ छोटे जिले भी बनाये जाने चाहिए। लोग अधिक जिलों की मांग कर रहे हैं। भाजपाई भी जिलों की मांग कर रहे हैं। भविष्य में और नए जिले बनाएंगे।