उदयपुर में सोमवार को एक बस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आए और घायलों को बाहर निकाला गया। 18 घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

हादसा उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास हुआ। निजी बस जिले के ही लसाड़िया कस्बे से यात्रियों को लेकर उदयपुर की ओर जा रही थी। देबारी के पास पहुंचते ही अचानक बस का टायर फट गया। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी के हाथ, पैर तो किसी के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि, हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही बस से बाहर आ गए। बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।