भरतपुर। युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पुष्पेन्द्र बन्नो का आज यहां जस्ट ब्रांड पर युवा व्यवसायी पवन ताम्बी ने माला, पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि बन्नो गत कई वर्षों से एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष रहकर कांग्रेस के छात्र हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहे थे। अब उनके युवा कांग्रेस में आने से युवा टीम में जोश का संचार होगा।इस मौके पर कांग्रेस नेता

धर्मेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, पार्षद दाऊदयाल जोशी,कांग्रेस प्रवक्ता अशोक ताम्बी, मनीष भाँडौर,अभिषेक तिवारी, लोकपाल सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे दिगम्बर खटाना,लोकेश सोगरवाल एडवोकेट,प्रशांत उपमन,शहीद खान,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा