भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर प्रचार – प्रसार विभाग के द्वारा दीवार लेखन  कार्य का प्रारंभ भरतपुर  सारस चौराहे पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद  घनश्याम तिवाड़ी  रहे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने की।

कार्यक्रम के जिला संयोजक पंकज सिंह बिजवारी ने बताया कि दीवार लेखन का काम भरतपुर जिले के 1756 बुथों पर किया जाएगा ।एक बूथ पर पांच स्थानों पर लेखन कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, सहित तमाम मुद्दों को दीवार लेखन के जरिये जनता तक पहुंचने का काम करेंगे।

इस मोके पर प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह जाटव, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवाड़ी, सतेन्द्र गोयल, रविंद्र जैन प्रचार प्रसार जिला सह संयोजक उमेश पाराशर, दिनेश भातरा, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा जिला संयोजक अरविंद पाल सिंह ,जिला प्रवक्ता नरेश सेन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव ताखा पूर्व जिला महामंत्री मनोज भारद्वाज,श्याम सुंदर गौड़, रज्जन सिंह,उदयसिंह,राकेश पावन कौन्तेय, पवन पांडे, हरवीर चौधरी, कोमल महावर, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा