दिनांक 23 जुलाई 2023 को भारतीय मजदूर संघ जिला भरतपुर की ओर से भारतीय मजदूर संघ का 69 व स्थापना दिवस एवम G 20 और L 20  के तहत जन। सहभागिता कार्यक्रम होटल प्रताप वाटिका सारस चौराहा भरतपुर में जिलाध्यक्ष प्रहलाद गौतम की अध्यक्षता में बडी धूमधाम के साथ मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवम भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगडी की तस्वीरों पर माल्यार्पण की गई जिलाध्यक्ष प्रहलाद गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि G 20 के 2023 में होने वाले 18 वे शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता हमारे देश भारत को एवं L 20 की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ को करने का गौरव प्राप्त हुआ है L 20 की मीटिंग के दौरान भारतीय मजदूर संघ ने दो बातें बहुत ही मजबूत तरीके से रखी पहली हर मजदूर और कर्मचारी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये और दूसरी कि महिलाओं के लिये रोजगार के नये आयाम सृजित की जायें भारतीय मजदूर संघ के इन दोनों सुझावों को L 20  के दौरान सराहा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कप्तान सिंह पूर्व प्रमुख चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर रहे।
डॉ सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली एवम रीति नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का ही नही पूरे विश्व का सबसे बडा मजदूर संगठन है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ भरतपुर संभाग के प्रभारी लखन सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में G 20 में भारत की एवम L 20 में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका के बारे में सभी को अवगत कराया और संगठन ही शक्ति है के मूल मंत्र से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेम्बर सिंह  प्रभारी रोडवेज एवम प्रदेश उपाध्यक्ष परिवहन फेडरेशन से सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, फेडरेशन के भरतपुर संभाग प्रभारी दलवीर सोलंकी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मिलकर साथ काम करने और संगठन में कार्यकर्ताओं की संख्या बढाने पर बल दिया
कार्यक्रम को महताब चौधरी प्रबंधक बरोदा ग्रामीण बैंक अमर सिंह जी किसान संघ दलवीर सिंह संभाग सचिव फेडरेशन भरतपुर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हरवीर चौधरी धौलपुर से महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष भा.म.संघ धौलपुर कमलेश अध्यक्ष आशा सहयोगिनी भरतपुर आदि अतिथियों ने संबोधित किया कार्यक्रम में राजेन्द्र कसौदा विशन सिंह गुर्जर गुंजन शर्मा बबिता मीना शीतल शर्मा प्रेम सिंह रामसिंह अमित गुर्जर धीरेंद्र प्रताप सिंह निर्भय कुंतल नेत्रपाल एवम भारतीय मजदूर संघ के सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वेदपाल सोलंकी द्वारा किया गया
reporter – ashish verma