आज जाटव विकास समिति डीग भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित राजपूताना पैलेस मैं नवा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आदरणीय शैलेश जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री भाजपा आदरणीय जवाहर सिंह जी एवं श्री प्रेम सिंह आर्य मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम सिंह आर्य ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया साथ ही मृत्यु भोज आदि पर फिजूलखर्ची न करते हुए बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया और अपने संबोधन में बताया किस तरह शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयां विसंगतियां एवं नशील पदार्थों का सेवन आदि को दूर करने के लिए प्रेरित किया।

इस सम्मेलन के माध्यम से 15 जोड़े  परिणय सूत्र में बंधे आयोजक मंडल की समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वर एवं कन्या दोनों की सुखद दांपत्य जीवन  हेतु शुभ मंगल कामनाएं व्यक्त की कार्यक्रम में जाटव समाज की गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे श्री गोपाल सिंह  इंदौ लिया ने सभी को आभार व्यक्त किया मंच का संचालन श्री नारायण सिंह टोडा ने किया।