लघु उद्योग भारती भरतपुर जिले की चौथी, जयपुर प्रान्त की 39 वी व राजस्थान प्रदेश की 129 वी इकाई भरतपुर महिला का शुभारम्भ आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब व घनश्याम जी ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति अंजूसिंह, जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, जयपुर अंचल महामंत्री श्रीमति सुनीता शर्मा के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जयपुर अंचल में यह दूसरी महिला इकाई है।
इकाई मे सरंक्षक श्रीमति रजनी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, स्वर्ण सचदेवा, अध्यक्ष श्रीमति कविता गोयल, सचिव श्रीमति हरप्रीत मग्गो, कोषाध्यक्ष श्रीमति सोनल गुप्ता, मिडिया प्रभारी श्रीमती भारती गुप्ता व  कार्यकारणी सदस्य श्रीमती मीरा गोयल, रीना चौधरी, मंजू सिंह, अलीना गोयल  को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम मे राजस्थान प्रदेश से उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य श्री विमल कटियार, तथा जयपुर अंचल से उपाध्यक्ष श्री सुशील काबरा, श्री चंद्रप्रकाश व्यास, सचिव श्री मनीष जौहरी, श्री जेपी चुग, श्री अशोक जांगिड़, तथा प्रहलादपुरा इकाई अध्यक्ष श्री अक्षय हाड़ा, भरतपुर इकाई अध्यक्ष श्री संजय चौधरी, सचिव श्री राहुल बंसल, बयाना इकाई अध्यक्ष नितिन बंसल, सहित अनेक उद्यमी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संवाददाता- आशीष वर्मा