Danger on the street. Blue flasher on the police car at night.

जयपुर। राजस्थान में एक तरफ सरकार सियासी संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से अपराधी बेखौफ घूम रहे है। आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घिनौंनी घटनाएं आए दिन सामने आती है। वहीं ऐसे अपराधों से आहत युवतियां गलत कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है। प्रदेश के धौलपुर जिले में इंसान का फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला धौलपुर के सपाउ इलाके के बताया जा रहा है। यहां एक 27 वर्षीय महिला के साथ बंदूक की नोक पर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप
खबरों के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वह बीते 25 जुलाई को मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया। एनएच-123 पर ओवर ब्रिज के पास बाइक रोक कर रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों कट्टे की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप किया। फिर जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराकर पर्चा बयान ले लिया गया है। साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

गैंगरेप का शिकार युवती ने की खुदकुशी, तीन लोगों ने बनाया हवस का शिकार
प्रदेश में महिलाओं व युवतियों के साथ बलात्कार करने वाले अपराधियों की हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब इससे आहत युवतियों को खुदकुशी ही एकमात्र विकल्प के रूप में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के चुरू जिले में गैंगरेप से जुड़ी ऐसी ही सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। जिले की राजगढ़ तहसील के गांव सांखणताल में गैंगरेप का शिकार हुई करीब 18 साल की युवती ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। युवती का शव उसके दादा के घर में पंखे से झुलता मिला। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 जुलाई को अनुसूचित जाति की एक युवती को तीन जनों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला था, जिससे आहत हुई युवती ने शनिवार को अपनी जान दे दी। हमीरवास थाने में मृतका के ताऊ की ओर से तीन जनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

13 वर्षीय बालिका से 8 लोगों ने किया रेप
प्रदेश के अलवर जिले से शर्मसार कर देनें वाली वीभत्स घटना सामनें आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़नें वाली एक बालिका को स्कूल में बुलाकर आठ अध्यापकों और व्यवस्थापक ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। ये पूरा मामला अलवर जिले के एक ग्रामीण इलाके के एक निजी स्कूल का है। इस घटना के सामनें आनें के बाद हड़कंप मच गया है। विपक्ष ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हत्या हो चुकी है, दिन दहाड़े हो रही हत्याओं और बलात्कार पर मौन सरकार अपनी कुर्सी बचाने को लेकर चिंतित है।

तांत्रिक ने किया था रेप
आपको बता दें कि पिछले दिनों सिरोही जिले के मंडार थाना इलाके में एक भोपा (तांत्रिक) द्वारा इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोप था कि वारदात के बाद भी पीड़िता के सास-ससुर ने मामले को रफा दफा करने की नीयत से बहू को बंधक बना लिया। बाद में जिला प्रशासन के दखल से उसे मुक्त करवाया गया। पुलिस ने आरोपी भोपा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार, वारदात करीब 12 दिन पहले की बताई जा रही थी। महिला की तबीयत खराब होने पर उसके सास-ससुर उसे एक भोपे प्रकाश कुमार के पास लेकर आए। पहली बार तो भोपा झाड़ फूंक करके चला गया। दूसरी बार पर आरोपी भोपा प्रकाश कुमार महिला को परिवार के लोगों से दूर ले जाकर धमकी देकर उसके साथ रेप किया।