राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्धारा शाखा भरतपुर एवं डीग का जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन दिनांक 13.10. 2023 को राज्य स्काउट एवं गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर के सभागार में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर अनित कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं सी ओ स्काउट एवं गाइड देवेन्द्र सिंह मीणा एवं सी ओ सीमा रिजवी के विशिष्ट आतिथ्य में मां सरस्वती के दीप प्रचलन से आरम्भ हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजयदेव कौशिक ने शिक्षा शिक्षक एवं विद्याथिर्यों से संबंधित वतर्मान चुनौतियों एवं संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा ने शिक्षक की भूमिका को राष्ट्र निमार्ण में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक को तनाव रहित होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए एवं शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गैर शैक्षणिक कायोर्ं से मुक्त होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दपर्ण है।

विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र मीणा एवं सीमा रिजवी ने सामाजिक जीवन में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अधिवेशन में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह धरसौनी द्वारा अधिकारियों की निरंकुशता और शिक्षकों के प्रति निरन्तर उत्पीड़न पर प्रकाश डालते हुए संगठन द्वारा विभिन्न समस्याओं के समाधान में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में कविता वशिष्ठ एवं डौली चौहान ने महिला शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में बताकर अपने विचार रखे। संघ के प्रदेश महामंत्री पवन शर्मा ने लम्बे समय से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानान्तरण नहीं करने पर शिक्षकों की वेदना की बात कही एवं विगत 3.4 वर्ष से शिक्षकों की लम्बित पदोन्नति नहीं होने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया एवं पूर्व से संचालित हिन्दी माध्यम विद्यालयों को बंद कर उनके स्थान पर महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाने पर भी विरोध दर्ज किया।

जिलाध्यक्ष शेर सिंह सिसोदिया ने संगठन की आवश्यकता और महत्ता को बताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया ताकि संगठन द्वारा शिक्षकों की समग्र समस्याओं का निराकरण जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर करवाया जा सके। प्रथम दिवस के उद्बोधन में रतन सिंह सोगरवाल हेमेन्द्र भारद्धाज प्रमोद सिसोदिया फूल सिंह फौजदार सुखवीर सिंह छौंकरवाड़ा जीतू अवार अशोक सिसोदिया मुन्ना सिंह ने अपने.अपने विचार रखे। प्रथम दिवस के अधिवेशन के अन्त में अशोक सिसोदिया ने आभार व्यक्त कर प्रथम दिवस सम्मेलन की समापन की घोषणा की। द्वितीय दिवस पर प्रस्ताव सत्र आयोजित किया जायेगा एवं संगठन की अन्य गतिविधियां सम्पन्न कर राज्य स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किये जायेंगे

reporter- ashish verma