जयपुर। राजस्थान में बहन और बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना बढ़ रही रेप और गैंगरेप की घटनाओं ने प्रदेश को देश के पहले नंबर पर ला दिया है। अपराधियों के आगे अशोक गहलोत की सरकार बेबस नजर आ रही है। प्रदेश के अलवर जिले से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अलवर के थानागाजी पुलिस स्‍टेशन इलाके में 5 लोगों ने एक महिला का अपहरण कर चलती बोलरो में उनके साथ गैंगरेप किया।

4 बच्चों की मां से चलती गाड़ी गैंगरेप
पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता अब थानागाजी पुलिस स्‍टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश में जुटी हैं। गैंगरेप की शिकार 28 वर्षीया पीड़िता 4 बच्चों की मां हैं। उनका पति मजदूरी करता है।

सभी आरोपी महिला के रिश्तेदार
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी है कि यदि उन्‍होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उन्‍हें जान से मार देंगे। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा है।

जयपुर : जीजा ने अपनी 15 साल की साली पर फेंका एसिड
प्रदेश की राजधानी जयपुर में 15 साल की लकड़ी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यह वारदात बालिका के जीजा ने की है। आरोपी जीजा फरार चल रहा है। 15 वर्षीया बालिका मूल रुप से मध्यप्रदेश में जिला सार में एक गांव की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ पिछले कुछ वर्षों से जयपुर में सरना डूंगर क्षेत्र में रहती है।

जबरन साथ चलने का बनाया दबाव
एसिड अटैक की शिकार हुई बालिका ने बताया कि वह 17 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे घर पर अकेली थी। तभी जीजा संजय आया। उसने पीड़िता को अकेली पाकर जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाया। काफी प्रयास के बाद भी साली साथ चलने को तैयार नहीं हुई। उसने साफ इनकार कर दिया। तभी गुस्से में आकर जीजा संजय ने अपनी जेब में रखी एक बोतल निकाली। जिसमें ज्वलनशील तरल पदार्थ भरा हुआ था। साली कुछ समझ पाती। इससे पहले जीजा ने चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से जल गए