news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की कोटा संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का आज दूसरा दिन है। कल की रथ यात्रा की शुरुआत संभाग के झालावाड़ जिले से हुई थी। आज कोटा संभाग में गौरव यात्रा का सफर जिले की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से शुरु हुआ। यहां से गौरव यात्रा का सफर शुरु होकर सबसे पहले छीपाबड़ौद पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां आज की पहली आम सभा प्रस्तावित है। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आम सभा और 4 स्वागत सभाओं का आयोजन रखा गया है।

आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर एक नजर डाले तो जैसा कि पहले बताया है, राजस्थान गौरव यात्रा की आज (मंगलवार) की शुरुआत झालरापाटन से हो चुकी है। यात्रा सबसे पहले 11:30 बजे के बाद छीपाबड़ौद पहुंचेगी। यहां आम सभा रखी गई है जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगी। इसके बाद रथ यात्रा अटरू से होते हुए समरानियां के लिए रवाना होगी। उक्त दोनों स्थानों पर आम सभा आयोजित की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा पहले केलवाड़ा, इसके बाद भंवरगढ़ और फिर शाम 6:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी। इन सभी जगहों पर स्वागत सभा का आयोजन होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव बारां (खानपुर) में रहेगा। यहां रथ यात्रा शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। यहां भी मुख्यमंत्री राजे एक स्वागत सभा को संबोधित करेंगी।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

कोटा संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा की शुरुआत 14 सितम्बर से हुई थी। इस 5 दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री राजे का रथ करीब 500 किमी. का सफर तय करेगा। इस दौरान यात्रा संभाग की 12 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इसमें रामगंजमंडी, मनोहरथाना, डग, छीपाबड़ौद, बारां (अटरू), किशनगंज, अंता, पीपल्दा, सांगोद, केशोरायपाटन, बूंदी तथा हिंडौली शामिल है। संभाग के बाद 20 सितम्बर से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का भरतपुर संभाग के दौरा बताया जा रहा है। इसके बाद जयपुर और और अंत में अजमेर संभाग की यात्रा शुरु होनी है। बता दें, भरतपुर दौरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश में 40 दिनों तक चलेगी और 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। इससे पहले राजस्थान गौरव यात्रा में उदयपुर संभाग, जोधपुर संभाग और बीकानेर संभाग कवर हो चुका है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: आदत से लाचार अशोक गहलोत गौरव यात्रा का सीधा प्रसारण नहीं देख पाते