news of rajasthan
बीकानेर संभाग में आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
बीकानेर संभाग में आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के अगले चरण का शंखनाद आज बीकानेर संभाग में किया। बीकानेर संभाग रथ यात्रा का आज पहला दिन है। आज के सफर की शुरुआत नोखा से हुई। यहां मुख्यमंत्री राजे स्वागत सभा सहित आम सभाओं को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भयंकर धूप में भी आपका इतनी बड़ी संख्या में आना मेरे लिए, राजस्थान गौरव यात्रा के लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। भाजपा जमीनी स्तर पर काम करने वाली ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा पर असंख्य लोगों का अटूट विश्वास बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर कोलायत के करीब 1 हजार कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पधारी उत्साहित जनता के अपार स्नेह एवं समर्थन को सहृदय धन्यवाद।


इससे पूर्व राजे बिश्नोई समाज की श्रद्धा और आस्था के मूल केंद्र गुरु जम्भेश्वर की पावन स्थली मुकाम धाम पहुंची और यहां गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर राजस्थान गौरव यात्रा की सफलता तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


Read more: मुख्यमंत्री राजे को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 41.38 लाख के चेक भेंट