news of rajasthan
राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से सहातार्थ राशि का चेक ग्रहण करते हुए राजे। साथ में है किरण माहेश्वरी।
news of rajasthan
राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से सहातार्थ राशि का चेक ग्रहण करते हुए राजे। साथ में है किरण माहेश्वरी।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल 41 लाख 38 हजार 351 रुपए के चेक भेंट किए गए है। यह धन राशिन राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दी गई है। यह संपूर्ण राशि केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च की जाएगी।

विधानसभा स्थित चैम्बर में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से 17.50 लाख रुपए तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की ओर से 8.11 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। दोनों चेक राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके कोठारी ने सौंपे। यह सहायता राशि दोनों विश्वविद्यालयों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के एक दिन के वेतन से एकत्र की गई है।

news of rajasthan

इसी प्रकार 13, सिविल लाइन्स स्थित निवास पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को 15.24 लाख रुपए का चेक जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सीएमडी आर.जी.गुप्ता ने भेंट किया। यह राशि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, गैर तकनीकी कर्मचारियों एवं अभियंताओं के एक दिन के वेतन से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ एकत्र की गई है।

वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र राशि 53 हजार 351 रुपए का चेक बोर्ड के सदस्य विनोद यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए राजे को भेंट किया है।

Read more: राजस्थान गौरव यात्रा-यह है आज के कार्यक्रम का रोड मैप