news of rajasthan
CM Raje's Jansamvad in Fatehpur Shekhawati today.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज शनिवार को फतेहपुर शेखावाटी पहुंच गई है। राजे यहां जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन से संवाद करेगी। सीएम राजे फतेहपुर में अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन भी करेंगी। इससे पहले राजे ने झुंझुनूं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जनसंवाद किया था। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की मुख्यमंत्री आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका अतिशीघ्र निराकरण करवा रही है। सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने 13 दिसंबर को ही सुराज के 4 वर्ष पूर्ण किए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री फतेहपुर शेखावटी में कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इसके अलावा राजे यहां कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकती है।

news of rajasthan
                                                   सीएम वसुंधरा राजे का फतेहपुर-शेखावटी में ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम आज.

बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान के सभा हॉल में करेंगी जनसुनवाई

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दोपहर हेलिकॉप्टर फतेहपुर के निमावत स्कूल स्थित हेलीपेड पहुंची। सीएम राजे बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान स्थित सभा हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जमा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने और जनसुनवाई को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजे यहां विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकता करेगी।

Read More: हाड़ौती को मिली 8509 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

एक-एक करके सभी समाजों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी राजे: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां जनसंवाद कार्यक्रम में एक एक करके सभी समाजों के साथ संवाद करेंगी। राजे सबसे पहले सबसे जाट समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद करेंगी। इसके बाद राजपूत, मुस्लिम, एससी-एसटी, ब्राह्मण और महाजन समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करने वाली है। हर समाज को करीब 1 घंटे का समय दिया जाएगा। जनसुनवाई के बाद राजे शाम को पार्टी संगठन की बैठक में शामिल होंगी। बैठक में जिला प्रभारी और मंत्री राजकुमार रिणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, आईटी सेल पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।