cm-fatehpur-dpr-sewerage
Work on DPR of 125 crores cost for Fatehpur commenced: CM Raje.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फतेहपुर शहर को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर शहर में पानी भरने की समस्या से अब लोगों को निजात मिल सकेगी। सीएम राजे के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग ने फतेहपुर शहर के लिए सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड़ रूपए लागत की एक नई परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री राजे इन दिनों शेखावाटी क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनकर उनका अति​शीघ्र समाधान करवा रही है। फतेहपुर शहर में लोगों की मांग पर सीएम राजे ने 125 करोड़ रूपए लागत की नई परियोजना पर काम शुरू होने की बात कही।

cm-fatehpur-dpr-sewerage
                                 फतेहपुर के लिए 125 करोड़ लागत की डीपीआर पर काम शुरू हुआ: सीएम राजे

फतेहपुर शहर की सीवरेज समस्या होगी हल, पेयजल भी होगा उपलब्ध:

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. मंजीत सिंह इस संबंध में निर्देश दिए। बता दें कि इस परियोजना की डीपीआर जनवरी महीने में तैयार हो जाएगी। परियोजना के लिए फरवरी में टेंडर जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के फेज-4 की इस परियोजना के बाद पूरे फतेहपुर शहर की सीवरेज समस्या हल जाएगी। इसके साथ ही शहर में पर्याप्त पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा।

Read More: मुख्यमंत्री राजे का फतेहपुर शेखावटी में ‘जनसंवाद’ आज, कर सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

 जांटी बालाजी मंदिर पहुंची मुख्यमंत्री राजे: सीएम वसुंधरा राजे रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम से समय निकालकर सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित दो जांटी बालाजी धाम मंदिर पहुंची। राजे ने यहां बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री राजे का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही विधिवत पूजा भी सम्पन्न करवाई। बालाजी मंदिर के पुजारी ने सीएम राजे को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, पुलिस महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।