अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़लिया पुलिया के हाईवे पर सुबह एक वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 38 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी गई। बस दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मामले की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आमजन की मदद से बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकालकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।

आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह ने बताया कि दिल्ली से गुजरात जा रही वॉल्वो बस बड़लिया पुलिया पर ट्रेलर से टकरा गई। जिससे बस चालक राकेश कुमार की मौत हो गई, जबकि सभी घायल यात्रियों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं करीब 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस ने इस मामले में सभी घायलों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी है। मृतक राकेश कुमार का शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।