news of rajasthan
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

सत्ता हासिल करने के बाद गहलोत सरकार पूर्ववर्ती वसुन्धरा राजे सरकार के किसानों को दिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर्ज माफी को केवल 2 हजार करोड़ का बता प्रचारित कर रही है। इस पर खुलकर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमने 27 लाख किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज ब्याज व पेलंटी सहित माफ किया। केवल झालावाड़ जिले के 1 लाख 14 हजार किसानों की 300 करोड़ की ऋण माफी है। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झालरापाटन आई हुईं थी।

उन्होंने कहा कि सीएम कह रहे है कि हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज के लिए सिर्फ 2000 करोड़ रुपए ही दिए, जबकि सच ये है कि हमारी सरकार से 2000 करोड़ अपने मद से देने के अलावा 5,000 करोड़ एनसीडीसी से मंजूर कराए। 5,000 करोड़ की व्यवस्था सहकारी बैंकों से करते हए किसानों का कर्ज माफ करने के लिए करीब 12,000 करोड़ का इंतजाम किया था। हमने हमारी घोषणा के दायरे में आने वाले टीएसपी क्षेत्र सहित सब किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया। इससे टीएसपी क्षेत्र के किसानों की 60 हजार बीघा भूमि रहन मुक्त हो गई।

गहलोत की कर्जमाफी एक वादाखिलाफी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गहलोत सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मिथ्या बोल कर सत्ता में आई है।10 दिन में सम्पूर्ण किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा कर 40 दिन बाद भी नहीं किया। इनके घोषणा पत्र में भी यही है पर सरकार बनते ही ‘इफ एंड बट’ लग गया। अब डिफॉल्टर, शॉर्ट टाईम लोन और केसीसी जैसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को पत्र लिखा है। आपने चुनावी घोषणा पत्र में तो नहीं लिखा था कि सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करने के पीएम को पत्र लिखेंगे। यह वादा खिलाफी है।

राष्ट्रीय पद का निष्ठापूर्वक दायित्व निभाऊंगी

पूर्ववर्ती सरकार की मुखिया वसुन्धरा राजे ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बागडोर मेरे हाथों में दी, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने साफ़ कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निष्ठा पूर्वक दायित्व निभाएंगी पर राजस्थान नहीं छोड़ेंगी।

Read more: चिकित्सा मंत्री की लगेगी क्लास, स्वाइन फ्लू पर टूटेगी चुप्पी