बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर के एक दिवसीय दौरे पर रही। ब्यावर जाते समय राजे का जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर राजे का 101 किलो फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाई गई और लोगों ने तलवार भी भेंट की। ग्रामीण महिलाओं में राजे के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही, जगह-जगह राजे के साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखा गया। राजे के अजमेर जिले के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

बांदर सिंदरी स्थित होटल भंवर सिंह पैलेस पर खो-खो एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंसिफ अली खान, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व छात्र अध्यक्ष मोहित जैन, युवा नेता शिवप्रताप पलाड़ा, जिला परिषद सदस्य नंदाराम मुंड और बीजेपी नेत्री सीमा अखावत ने राजे का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने लोक गीत गाकर वसुंधरा राजे की गर्म जोशी से अगुवानी की। किशनगढ़ टोल पर भाजपा नेता विकास चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया। पुष्कर विधायक सुरेश रावत, पुष्कर चेयरमैन कमल पाठक, मुंसिफ अली खान, पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, प्रधान अर्जुन सिंह रावत, मनोज बैरवा, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह व जगपाल सिंह आदि ने गेगल टोल पर राजे का स्वागत किया।

प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की

वसुंधरा राजे ने मांगलियावास स्थित कल्पवृक्ष की परिक्रमा कर पूरे रीति-रिवाज के साथ मन्नत का मौली धागा बांधा और प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मांगलियावास में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने स्वागत किया और कल्पवृक्ष मंदिर में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजे से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया. दूर-दूर से आए ग्रामीणों ने भी राजा का फूल मालाओं से स्वागत किया। मांगलियावास कल्प वृक्ष मंदिर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राजे ने कहा, राजनीति आती है और जाती रहती है, कई बार जीते भी हैं। कई बार हारे भी हैं, पोस्टर लगे हैं कभी शक्ल के साथ लगे हैं, कभी शक्ल के बिना लगे हैं। लेकिन जब तक जनता का प्यार है, हमें किसी की जरूरत नहीं।

 

परिजनों को ढांढस बंधाया

मांगलियावास में राजे का स्वागत केकडी विधानसभा से विधायक रामस्वरूप लांबा व भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष आदि ने किया। ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा पहुंचते ही उन्होंने रावत के आवास पर जाकर विधायक के परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक शंकर सिंह रावत के माता जी के देहांत पर वसुंधरा राजे ने शोकसभा में एमएलए शंकर सिंह रावत को ढांढस बंधाया, राजे ने कहा कि रावत जी की माता जी ने 108 साल की आयु पूरी कीं, आप भाग्यशाली हो की इतने साल तक माता जी का आशीर्वाद मिला।