जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इनदिनों दौरे पर है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थर्मल में पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा है कि हमारी सरकार ने कभी किसानों को सिंचाई पानी की समस्या नहीं आनी दी। इलाके में सरकारी स्तर पर हो रही गेहूं और सरसों की खरीद में सुस्ती आने के संबंध में उन्होंने सांसद निहालचंद से पूरा फीडबैक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कई किसानों से मिली। थर्मल परिसर में ही माइक लेकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले से आए किसान संगठनों और अन्य संगठनों की एक एक समस्या को सुना।

फसल खराब, भ्रष्टाचार और महंगाई सहित कई मुद्दों पर बात की
इस दौरान उन्होंने सरसों और गेहूं की फसल खराब होने बारे में भी सीधा संवाद किया। महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित कई सवाल भी किए। इससे पहले पूर्व सीएम से मिलने के लिए पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, बिहारी बिश्नोई, सूरतगढ़ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू और पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वी मील अलग से मंत्रणा की। सूत्रों के अनुसार मील परिवार से पृथ्वी मील और पूर्व विधायक भादू से सूरतगढ़ के अलावा दोनों जिलों का फीडबैक लिया है। इधर, सूरतगढ़ क्षेत्र में लंबे समय बाद आई वसुंधरा राजे से मिलने के लिए विधायक रामप्रताप कासनियां भी पहुंच गए।

सूरतगढ़ थर्मल में पहुंचीं राजे, खुशी से झूम उठे समर्थक
लंबे समय बाद जिले के दौरे पर आई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा की गुटबाजी हावी रही। सूरतगढ़ थर्मल में पहुंची में वसुंधरा राजे ने कदम रखा तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। इस दौरान पूनियां गुट नजर नहीं आया। सूरतगढ बिश्नोई मंदिर में आयोजित होने वाली जम्भवाणी हरिकथा में गुरुवार को शामिल होगी। इस कथा में साक्षी बनने आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार रात साढ़े आठ बजे सूरतगढ तापीय परियोजना आवासीय कॉलोनी पहुंची।

कार्यकर्तातओं से की मुलाकात
इस दौरान राजे ने श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ के अलावा संगरिया, हनुमानगढ़, नोहर और पीलीबंगा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कई कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। ऐसे टिकट पाने के दावेदारों ने पूर्व सीएम से आशीर्वाद मांगा लेकिन उन्होंने किसी को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया सिर्फ हौंसला अफसाई जरूर की।

पूर्व विधायक और पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
इससे पहले पूर्व सीएम का सूरतगढ़ थर्मल इरेक्टर हॉस्टल पहुंचने पर सुपर क्रिटिकल मुख्य अभियंता एके बोहरा, सब क्रिटिकल मुख्य अभियंता एलपी महावर सहित थर्मल अधिकारियों, सांसद निहालचंद, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, श्रीगंगानगर से पार्षद कमल नारंग, राजकुमार सोनी, सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा राजियासर ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास शेखावत, बिश्नोई समाज के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिश्नोई सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

सरपंच व ग्रामीण महिलाओं ने ओढ़ाई राजस्थानी चुनरी
वहीं थर्मल आवासीय कॉलोनी इरेक्टर हॉस्टल पहुंची वसुंधरा राजे का रायांवाली सरपंच कमलेश कंवर सहित ग्रामीण महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी पहना कर स्वागत किया। वसुंधरा के नेशनल हाइवे से थर्मल पहुंचने तक प्रशासन ने करीब आधा घण्टे हाइवे के 235 आरडी अंडर पास से थर्मल कॉलोनी तक यातायात बन्द रखा। इससे पहले लूणकरणसर से लेकर सूरतगढ़ थर्मल तक सड़क मार्ग पर जैसे ही वसुंधरा राजे का काफिला गुजरा तो रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया।


राजे पहुंची शिव विलास, पूर्व राजमाता के निधन पर जताया शोक
राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी की दादीसा एवं पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर उनके आवास शिव विलास पहुँचकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर ढाढस बंधाया। सिद्धि कुमारी ने राजमाता के उम्र के पड़ाव के अनुभव साझा करते हुए उनकी सक्रियता और जीवन शैली के बारे में वसुंधरा राजे को बताया उनके प्रवास और किस तरह वो धारा प्रवाह गुजराती और मारवाड़ी बोलती थी और अंतिम समय में भी ऊर्जा से भरी और परिवार के प्रति समर्पण के भाव को सुनकर वसुंधरा राजे अभिभूत हुई।

राजे के साथ परनामी-सर्राफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुचे
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, कालीचरण सर्राफ, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशंसक भी शिव विलास पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, अरुण जैन, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, आनंद सिंह भाटी, सुशील शर्मा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, करण प्रताप सिसोदिया, रघुराज सिंह राठौड़, हुकमचंद कांटा, गजेंद्र राठौड़, पवन चांडक, सुमन छाजेड़, छाया गुप्ता, मधुरिमा सिंह, मांगीलाल विश्नोई, संजय गुप्ता, फारूक चौहान, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र भाटी, अनूप गहलोत के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।