जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कौन बेहतर है ये बताने की जुगत दोनों दलों की तरफ से जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल खुद को बेहतर और विरोधी को बदतर बताने की मुहिम में जुटे हुए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेता जमकर हमलावर बने हुए हैं। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गहलोत सरकार की योजना की पोल खोलते हुए कहा कि जनता को लग रहा है कि कांग्रेस सरकार मुफ्त में योजना दे रही है, लेकिन ऐसा नहीं है।

वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर जोरदार हमला
आरोप-प्रत्यारोप की जगह वसुंधरा राजे सिंधिया ने सीधे कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार की योजना पर ही हमला बोला है। पूर्व सीएम राजे ने कहा कि जनता का पैसा जनता की एक जब से निकालकर दूसरी जेब में डाल रही है। फिर फ्री करने का ढोंग बजा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का वोटर्स को लुभाने का एक फंडा है। जिसे जनता समझ चुकी है।

इस जेब से निकाल, उस जेब में डाल रही कांग्रेस
वसुंधरा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग कितने भोले-भाले हैं। आपको बोल दिया कि हम साढे़ 56 करोड़ रुपए माफ कर रहे हैं, आपकी बिजली माफ कर रहे हैं। तो वहीं साढ़े 56 करोड़ रुपए सरचार्ज के जरिए आपसे लिया जा रहा है और आपसे कह दिया कि 100 यूनिट बिजली माफ कर रहे हैं और आप बहुत खुश हो गए। परंतु हुआ यूं कि आपकी एक जेब से लिया पैसा, बस दूसरी जेब में डाल दिया गया। उसका (कांग्रेस सरकार) कुछ नहीं गया। जो भी है सब आपका ही है। आपका ही पैसा इस जेब से निकाला और उस जेब में डाल दिया और आप खुश हो रहे हो कि देखो हमको फ्री बिजली मिल गई। कुछ फ्री नहीं है।

घोटालों से जनता परेशान
पूर्व सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बहरोड में एक नेता जनता को लूट रहा है। उसने बच्चों के बैग, बल्ले और अन्य सामानों को बेचकर करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया है। ये तो एक घोटाला है, लेकिन आगे ऐसे कई घोटाले सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में पता नहीं कितने घोटाले हुए हैं, जो यहां की आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन हुए हैं।

कांग्रेस जनता के साथ कर रही है छल
हमला जारी रखते हुए वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि 72 घंटे में हम ट्रांसफॉर्मर दिया करते थे। आज देख लो ट्रांसफॉर्मर कितने घंटों में मिलता है। 72 घंटे तो भूल जाओ 72 दिन में भी नहीं मिल रहा है। क्यों, क्योंकि उनके पास पैसा ही नहीं है और जब पैसा नहीं है तो खरीदेंगे कहां से। बिजली की जरूरत होती है तो ये बिजली भी नहीं खरीद सकते हैं। ये तो पिटारा खोल-खोलकर कह रहे हैं, लो फ्री फोन ले जाओ, लो फ्री खाद ले जाओ, लो फ्री बिजली ले जाओ। अभी तो सब चल रहा है तो चल रहा है, लेकिन जब आंकड़े लेकर बैठोगे तो पता चलेगा कि इन लोगों ने कैसे आप लोगों के साथ छल किया है।

‘केसरिया में हरा हरा, राजस्थान में वसुंधरा’ के नारे
प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के राज से परेशान हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत देकर एक बार फिर से वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। झालावाड़ और झालरापाटन दोनों पास पास शहर है लेकिन राजस्थान की राजनीतिक में इनका अहम रोल है। यहां विधानसभा में जीत का चौका लगा चुकी वसुंधरा राज्य पांचवीं बार विधायक बनने के लिए मैदान में हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे झालावाड़ में एक ही नाम गूंज रहा है और वह है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। झालावाड़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता चाहती है कि एक बार फिर से मैडम यानी वसुंधरा राजे को कमान दी जाए​। इन दिनों ‘केसरिया में हरा हरा, राजस्थान में वसुंधरा’ के नारे गुंज रहे है। मौजूदा माहौल को देखते हुए ऐसा लगा रहा है बीजेपी वसुंधरा राजे के चहरे पर एकबार फिर दांव लगाएगी।