जयपुर। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे गए है। इसी कड़ी में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर निज निवास पर आगामी विधानसभा चुनाव का फीडबैक लिया है। जिले की चारों विधानसभा सीट को भारी बहुमत के साथ जीतने का कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया है। पूर्व सीएम राजे ने खासकर धौलपुर विधानसभा सीट पर फोकस बनाए रखने की बात कही है। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुई विधायक शोभा रानी कुशवाहा को कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर करारी हार देने के लिए जुट जाने की बात कही है।

कार्यकर्ताओं से लिया चुनावी हालातों का जायजा
दो बार की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी एवं राजाखेड़ा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को बुलाकर चुनावी हालातो का जायजा लिया है। जिले की चारों विधानसभा सीट को जिताकर विधानसभा भेजने की बात कही है। भाजपा नेता अकील अहमद बॉबी ने बताया वसुंधरा राजे ने जिले की चारों विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन धौलपुर विधानसभा क्षेत्र पर बिशेष फोकस किया है।

शोभारानी कुशवाहा के खिलाफ तैयार किया चक्रव्यूह
अकील अहमद बॉबी ने बताया वर्ष 2017 के उपचुनाव में शोभारानी कुशवाहा को चुनाव में भाजपा पार्टी ने मदद कर भारी वोटो से जिताया था। लेकिन राज्यसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाहा ने पार्टी को दगा देकर कांग्रेस का साथ दिया था। उन्होंने कहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के कार्यकर्ता एक होकर जुट जाए और शोभारानी कुशवाहा को सबक सिखाये। वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा 25 नवंबर को प्रदेश में चुनाव होना है। गिले शिकवे छोड़कर एक जाजम पर बैठकर पार्टी के लिए काम करना होगा ऐसे में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता
जिले की धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे थे। कुछ टिकट के दावेदार नेताओं ने आवेदन दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान से भी कुछ नेता पूर्व सीएम से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उनके द्वारा भी आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के आवेदन प्रस्तुत किए हैं। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, प्रशांत परमार, हरी निवास प्रधान, बांकेलाल लोधी, रामदीन कुशवाहा, मदन कोली आदि ने टिकट की मांग रखी है।

वसुंधरा राजे इस मामले में गहलोत-पायलट से मजबूत
चुनावी संग्राम के बीच नेता सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे है। जिसे टिकट मिल गया वो और जिसे मिलने वाला है वो भी। सोशल मीडिया के जमाने में अब नेताओं का प्रचार प्रसार बदल गया है। इसलिए बडे बडे दिग्गजों का सोशल मीडिया पर ध्यान है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राजस्थान के राजनीति के सूरमाओं का सोशल मीडिया कितना मजबूत है। खासकर युवाओं की खास नजर इन पर रहती है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स है। जबकि सीएम गहलोत उनसे पीछे है। जबकि कांग्रेस के सचिन पायलट के फॉलोवर्स बीजेपी के राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया से ज्यादा है।

दिग्गजों के सोशल मीडिया फॉलोवर्स
वसुंधरा राजे — फेसबुक पर 97 लाख, ट्विटर पर 50 लाख, इंस्टाग्राम पर 10 लाख
अशोक गहलोत — फेसबुक पर 41 लाख, ट्विटर पर 48 लाख, इंस्टाग्राम पर 9.74 लाख
सचिन पायलट — फेसबुक पर 28 लाख, ट्विटर पर 46 लाख, इंस्टाग्राम पर 6.33 लाख
सतीश पूनिया — फेसबुक पर 10 लाख, ट्विटर पर 5.7 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.19 लाख
राजेंद्र राठौड़ — फेसबुक पर 9.83 लाख, ट्विटर पर 4.56 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.49 लाख
प्रताप सिंह — फेसबुक पर 11 लाख, ट्विटर पर 3.63 लाख, इंस्टाग्राम पर 7.04 लाख
अशोक चांदना — फेसबुक पर 6.70 लाख, ट्विटर पर 3.67 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.90 लाख
रामलाल जाट — फेसबुक पर 2.44 लाख, ट्विटर पर 20.8 हजार, इंस्टाग्राम पर 29.4 हजार