जयपुर। झारखंड में अगले साल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं का जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। बीजेपी लोकसभा और विधानसभा स्तर पर एक के बाद एक कई बड़े-बड़े कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियों जन-जन तक पहुंचाने का काम जारी है। इसी बीच आज यानी मंगलवार से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड के तीन दिन दौरे पर जा रही है। इस दौरान पूर्व सीएम देवनगरी देवघर और दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा पार्टी की ओर से संपर्क से समर्थन कार्यक्रम जो गिरिडीह जिले में आयोजित शामिल होगी।

आज देवनगरी देवघर पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी व राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना के झारखंड दौरा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इसके बाद अब महाजनसंपर्क अभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 13 जून को दोपहर देवनगरी देवघर पहुंची। इसके बाद वे देवघर की जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अगले दिन 14 जून को बाबा मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगी।

राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल भी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम को लेकर महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 13 जून को झारखंड पहुंच गई है। वे राज्य के अलग-अलग जिलों में 3 दिन का दौरा कर रही है। इस बीच रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे 14 और 15 जून को संथाल परगना, कोल्हान प्रमंडल के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां से सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे को सात जनवरी को चाईबासा लोकसभा सीट का प्रभारी भी बनाए गए थे।

सर्किट हाउस में करेंगी रात्रि विश्राम
जिला भाजपाध्यक्ष महादेव दुबे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 14 जून की शाम को वह देवघर के पालजोरी से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बेंगाबाद के रास्ते गिरिडीह जाएंगी। बेंगाबाद के मिड वे ग्रीन रेस्टूरेंट वह गांडेय के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। गांडेय के खास नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।

ये नेता रहेंगे मौजूद
इस दौरान महादेव दुबे के अलावा पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी समेत कई बड़े नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी के साथ प्रदेश व जिला कमेटी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

बगोदर स्टेडियम में जनसभा को करेंगी संबोधित
राजे 15 जून को सर्किट हाउस में ही प्रेस को संबोधित करेंगी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के साथ बगोदर के लिए रवाना होंगी। जहां बगोदर स्टेडियम में आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। बगोदर जाने के क्रम में ही डुमरी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगला में बैठक करेगी।

महाजनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हो रहे केंद्रीय और प्रदेश के नेता
महाराष्ट्र के विधान पार्षद व बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रो राम शिंदे 15 जून तक रांची, खूंटी एवं जमशेदपुर जिला के दौरे पर रहेंगे। झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने 12 जून को पाकुड़ में कार्यक्रम को संबोधित किया। आज वे साहिबगंज जिले में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसकी जानकारी महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी है।

सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य
बीजेपी ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। बीजेपी के कब्जे में फिलहाल 11 लोकसभा सीटें हैं। जबकि एक-एक झामुमो, कांग्रेस और एनडीए में सहयोगी आजसू पार्टी के पास है। बीजेपी चाहती है कि राजमहल और चाईबासा सीट पर वह दोबारा जीत हासिल करें। इसे लेकर कुछ महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के चाईबासा और देवघर जिला का दौरा भी किया था। जिसमें उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। दूसरी ओर बीजेपी राज्य के सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सर्वे करा रही है जिसमें पार्टी द्वारा मौजूदा सांसदों के काम-काज की रिपोर्ट ली जा रही है।