जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और दो बार राजस्थान का सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे ने झारखंड प्रभारी की जिम्मेदारी मिलते ही सियासी मोर्चा संभाल लिया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सियासी गढ़ दुमका में आज चुनावी हुंकार भरी। पूर्व सीएम ने कहा कि जेएमसम प्रमुख और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को लोकसभा चुनाव के दौरान उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता सोरेन सरकार के कुशासन से ऊब चुकी है। देवघर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के सुशासन पर कई बातें कहीं।

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर की पूजा अर्चना
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखण्ड के देवघर स्थित प्रसिद्ध वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर में हाजिरी लगाकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की तथा सृष्टि के कल्याण की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पावन नगरी देवघर में आज मनोकामना ज्योतिर्लिंग में बाबा बैद्यनाथ जी का दर्शन, पूजन एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बाबा का अभिषेक किया तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

JMM के राज में भ्रष्टाचार का बोलवाला
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने देवघर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता हासिल करने वाले लोग सत्ता हासिल करने के बाद से प्रदेश का विकास करने के बदले खुद की तिजौरी को भरने में लगे हैं। जबकि यहां के आदिवासी विकास को तरह रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों को धोखा देने का काम किया है। झारखंड में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलवाला है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए वसुधंरा ने कहा कि झारखंड का निर्माण यहां की खनिज संपदा से स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने किया था। इसके उलट वर्तमान सीएम और यहां के अधिकारी खुद को फायदा पहुंचाने में लगे हैं।

2024 में पीएम मोदी लगाएंगे हैट्रिक: राजे
विकास और गरीब कल्याण की चर्चा करते वक्‍त वसुंधरा राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी का 22 वर्ष का कार्यकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वह जनहित में किए अपने कार्यों के कारण वैश्विक पटल पर चर्चा में आए। दुनिया कह रही है कि हिन्दुस्तान में अच्छा काम हो रहा है। आज ग्लोबल लीडर के रूप में पीएम की मजबूत पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता।

पीएम मोदी ने बनाया बेरोजगारों को आत्‍मनिर्भर
राजे ने कहा कि पीएम ने स्टार्ट अप इंडिया के तहत देश में स्व रोजगार के अवसर खोले। मुद्रा योजना से बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाया। पहले इंदिरा आवास का घर पूरा नहीं हो पाता था। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोग अपने घरों में रह रहे हैं। डीबीटी लागू किया गया। यही सारे कार्य नौ साल में बेमिसाल हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है।

वसुंधरा की एंट्री से जेएमएम में मची खलबली
लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले झारखंड की राजनीति में उनकी एंट्री धमाकेदार एंट्री से सत्ताधारी पार्टी में खलबली की स्थिति है। सियासी जानकारों का कहना है कि झारखंड जेएमएम के नेता उनकी मिशनरी कामकाज की शैली से परिचित हैं। उन्हें लगता है कि वसुंधरा अपनी रणनीति में सफल हो गईं तो सत्ताधारी पार्टी का लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा सियासी नुकसान तय है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यूं ही झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नहीं सौंपी।