जयपुर। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का सबसे ज्यादा क्रेज हैं। राजे के नेतृत्व में प्रदेश में दो बार प्रचंड बहुत से सरकार बन चुकी है। पूर्व सीएम राजे प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करती है। सोशल मीडिया पर भी राजे किंग है। उनके आस-पास दूसरा कोई भी नेता नहीं है। आने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राजे की चर्चा हर जगह हो रही है। पूर्व सीएम, नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष, भाजपा अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की सोशल मीडिया पर स्थिति काफी तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं इनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के बारे में।

वसुंधरा राजे सोशल मीडिया पर ‘किंग’
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ट्विटर पर लगभग 50 लाख फॉलोवर्स हैं। राजे मात्र 247 लोगों को ही फॉलो करती हैं। फेसबुक की बात करें तो इसपर राजे के 93 लाख फॉलोवर्स हैं, जबकि 45 लोगों को राजे फॉलो करती हैं। इंस्ट्राग्राम पर भी पूर्व सीएम काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर राजे के 5 लाख 62 हजार फॉलोवर्स हैं और इन्होंने मात्र 11 लोगों को फॉलो किया है। वहीं यूट्यूब पर राजे के कुल 19 हजार सब्सक्राइबर हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के ट्विटर पर 4 लाख 38 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं राठौड़ 111 लोगों को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर 9 लाख 62 हजार फॉलोवर्स हैं और 164 लोगों को फॉलो करते हैं। इंस्ट्राग्राम पर 83 हजार फॉलोवर्स हैं और मात्र 16 लोगों को फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर इनकी स्थिति भी अपडेट नहीं है। राजेन्द्र राठौड़ लगातार सात बार के विधायक हैं।

उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां
राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां के ट्विटर पर कुल 5 लाख 59 हजार फॉलोवर्स हैं। पूनियां 326 लोगों को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर 8 लाख 79 हजार फॉलोवर्स हैं, जबकि 179 लोगों को खुद फॉलो करते हैं। वहीं इंस्ट्राग्राम पर 87 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं और 17 लोगों को फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर इनके चैनल की कोई अपडेट नहीं है। पूनियां राजस्थान भाजपा अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी के पास ट्विटर पर मात्र 80 हजार फॉलोवर्स हैं, जबकि जोशी 95 लोगों को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर 3 लाख 33 हजार फॉलोवर्स हैं और 22 लोगों को फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर 63 हजार फॉलोवर्स और 32 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। यूट्यूब पर इनके चैनल की कोई अपडेट नहीं है।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के ट्विटर पर 1 लाख 44 हजार फॉलोवर्स हैं और मात्र 193 लोगों को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर 1 लाख 87 हजार फॉलोवर्स हैं और मात्र 12 लोगों को फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर 3 हजार फॉलोवर्स हैं और मात्र 22 लोगों को फॉलो करते हैं।