जयपुर। राजस्थान में बीते कई सालों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बीते करीब पांच साल के दौरान कांग्रेस के राज में इनमें काफी वृद्धि हुई है। पूरे देश में अपराधिक मामले में राजस्थान का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय महिलाओं और बेटियों को लेकर काफी सुधार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कई प्रकार के कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी प्रयास किया। इसके अलावा बीते कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसमें कई उल्लेखनीय काम किया।

कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से नारी का किया अपमान : राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयासों को सराहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि ‘कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण ही बदल दिया। सीएम कहने लगे महिलाओं के साथ ज्यादती के अधिकतर मामले झूठे हैं। यानी उन्होंने सार्वजनिक रूप से नारी शक्ति का अपमान किया। इससे महिलाओं की प्रगति भी बाधित हुई।

बीजेपी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयास को दिया हौंसला
सूबे की पूर्व सीएम राजे ने आगे कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयास कर महिलाओं को जो हौंसला दिया। उसे इस सरकार ने तोड़ दिया। महिलाओं की उम्मीदों की उड़ान को रोक दिया। इसलिए अब महिलाएं माफ नहीं करेगी! इस सरकार को साफ करेंगी!

 

मरीजों को नहीं मिल रहा उचित इलाज
स्थानीय महिलाओं के अनुसार प्रदेश में जाति भी महिलाओं के विकास में बड़ी बाधा बनकर सामने उबरी हुई है। कई जगह हाल तो ऐसे है कि सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टर मरीज को छूना नहीं चाहते हैं। कई बार गंभीर समस्या होने के बावजूद उनको उचित इलाज नहीं दिया जाता है।

एंबुलेंस, शौचालय और पानी की बड़ी परेशानियां
इसके अलावा एंबुलेंस, शौचालय और पानी को लेकर भी काफी परेशानियां है। राजस्थान में महिलाओं को एक नहीं अनगणित परेशानियों से जूझना पड़ता है। यह कई सदियों से परंपरा चली आ रही है। महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कहीं वादे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाती है।

आपराधिक मामले में राजस्थान अवल
आपराधिक मामलों में राजस्थान दूसरे नंबर पर है। यहां पर सरकारी कामकाज से लेकर हर प्रकार महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव किया जाता है। आपराधिक घटनाओं में राजस्थान पूरे देश में सुर्खियां बटोर है। बीते दिनों भीलवाड़ा में एक लड़की से तीन बार रेप किया जाता है इसके बाद जिंदा भट्टी में डाल दिया गया।

महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं
एक ऐसी ही दूसरी शर्मनाक घटना प्रतापगढ़ से सामने आई, जहां गर्भवती महिलाओं को अवैध संबंध के शक के चलते अपने ही पति ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। बाड़मेर में भी एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक दलित महिला के घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया गया इसके बाद आग लगा दी गई। इतने कुछ सालों से बीते कुछ सालों से राजस्थान में इस प्रकार की अन्य को घटनाएं बढ़ रही है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगा रही है लेकिन हालात यह है की जमीन स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

राजे ने मां जगदंबे के पंचम स्वरूप स्कंदमाता को किया प्रणाम
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मां जगदंबे के पंचम स्वरूप स्कंदमाता को प्रणाम किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि ‘सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी। मां जगदंबे के पंचम स्वरूप, नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल स्कंदमाता को मेरा कोटिशः प्रणाम। हे जगत जननी! सबका उद्धार करो, जगत का कल्याण करो।’