जयपुर। राजस्थान में चुनाव प्रचार के अंतिम सप्ताह में राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के बड़े नेता लगातार प्रदेश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। पार्टी का प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए ऐडी से चोटी तक का जोर लगाया जा रहा है। चुनावी समर में आज बीजेपी-कांग्रेस सहित कई पार्टियों के दिग्गज हुंकार भरी है। प्रदेश में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ, पूर्व सीएम राजस्थान वसुंधरा राजे ने कई चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व सीएम राजे ने भीनमाल और गुड़ामालानी में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है जनता: राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को प्रदेश के जालौर जिले के भीनमाल का दौरा किया। वसुंधरा राजे ने आज भाजपा प्रत्याशी पूराराम चौधरी के समर्थन में स्थानीय माघ चौक पर जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सीएम राजे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे कर हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे तो खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया। इस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। युवाओं को नौकरियां नहीं दी। प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनप गए और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

केके विश्नोई के समर्थन में राजे में मांगे वोट
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शनिवार को प्रदेश के बाड़मेर जिले की गुडामालानी का दौरा किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी केके विश्नोई के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है। क्योंकि यहां से इस बार कांग्रेस से कर्नल सोनाराम चौधरी मैदान में उतरे हैं। उनके सामने बीजेपी से केके विश्नोई ने दावा ठोका है।

कांग्रेस का गढ़ है गुड़ामालानी सीट
इस सीट को जाट समाज का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 13 बार जाट समाज का विधायक चुना गया है। जाट समाज के दबदबे का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जोधपुर से दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा ने भी इस सीट से चुनाव लड़ा और जातीय समीकरण के चलते यहां से जीतकर विधानसभा का सफर तय किया।

PM मोदी बोले- तीन दिसंबर कांग्रेस छूमंतर
भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा, अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने गहलोत पर भी जमकर तंज कसा। कहा, कुछ लोग यहां खुद को जादूगर करते हैं। अब उन्हें, आज राजस्थान की जनता कह रही है, तीन दिसंबर कांग्रेस छूमंतर।