जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में टॉप 4 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता के अलावा टॉप स्थानों पर लड़कियां ही है। बेटियों की इस कामयाबी से उनके परिजनों के साथ-साथ चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को जारी यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट को आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के पूरे प्रोसेस को आप यहं जान सकते हैं।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

अभिजीत को दूसरे अटेम्प्ट में मिली सफलता
सिविल सेवा परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। वहीं, जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी।

बीकानेर की अनुप्रिया का भी सिलेक्शन
बीकानेर की बेटी ने UPSC की सिविल परीक्षा में एक बार फिर सफलता का झंडा गाड़ दिया है।बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी को यूपीएससी की मंगलवार को जारी मेरिट में 239वां स्थान मिला है। ऐसे में उसका आईपीएस बनना तय माना जा रहा है लेकिन वो आईएएस में स्थाना चाहती है। धुन और जिद की पक्की अनुप्रिया की सफलता से पूरा परिवार उत्साहित है।

सीकर के मुकेश ने चौथे अटेम्प्ट में क्लियर किया एग्जाम
सीकर के लक्ष्मणगढ़ में रहने वाले मुकेश ढाका ने 755वीं रैंक हासिल की है। वे हापास गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता चिमन सिंह ढाका जयपुर शासन सचिवालय में जॉइंट एलआर के पद पर हैं। बड़े भाई कैलाश ढाका ने बताया कि मुकेश ने जयपुर में रहकर पढ़ाई की है। ये मुकेश का यह चौथा अटेम्प्ट था।

सीकर के पंकज ने खुद पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम
सीकर के ही खंडेला के रहने वाले पंकज वर्मा ने ऑल इंडिया 515वीं रैंक हासिल की है। वे गांव धीरजपुरा के रहने वाले हैं। पंकज वर्मा ने बताया कि उन्होंने यह सफलता घर से सेल्फ स्टडी करते हुए हासिल की है। ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। सिर्फ पढ़ाई के लिए ही सोशल मीडिया का यूज करते थे। यह उनका पहला इंटरव्यू था। वहीं तीसरा अटेम्प्ट था।

933 कैंडिडेट्स का हुआ सलेक्शन
यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

1011 पदों के लिए निकली भर्ती
उल्लेखनीय हो कि UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

UPSC IAS Result ऐसे चेक करें रिजल्ट
— UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर दिए गए UPSC 2022 Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
— रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
— अब रोल नंबर की मदद से चेक करें।