भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत आमजन को भाजपा की रीति नीतियों से अवगत कराया।

आज भारतीय जनता पार्टी वैर ग्रामीण मण्डल में जनसंपर्क अभियान के दौरान पहले हलेना कस्बा में घर घर और मार्केट में जाकर पत्रक वितरण किया और केन्द्र सरकार की जनहितकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन जन को विस्तार से बताया।

इसके पश्चात बैठक का आयोजन मण्डल प्रवासी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा के मुख्य आतिथ्य तथा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टंटा की अध्यक्षता में किया गया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मंत्री और सरपंच प्रतिनिधि करतार सिंह डागुर रहे,बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

जन सम्पर्क के दौरान उपाध्यक्ष सी पी सोलंकी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष तेज सिंह हिसामडा,अन्नू ठाकुर,युवा मोर्चा अध्यक्ष यादवेंद्र पाली,मनोज किरार,बबिता सैनी,चिरोंजा देवी,यशपाल सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा