भरतपुर के जुरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़के पीड़िता को उसके घर के बाहर से उठाकर अपने घर ले गए। जिसके बाद एक लड़के ने लड़की के साथ रेप किया।

घटना का पता चला तो बच्ची के परिजन उसे जुरहरा अस्पताल ले गए। जहां से युवती को भरतपुर के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह 9.30 बजे की है। बच्ची घर के बाहर पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पास में रहने वाले दो नाबालिग लड़के आ गए। उनमें से एक लड़का लड़की को अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान दूसरा लड़का घर के बाहर पहरा देता रहा। बच्ची के चिल्लाने पर उसके परिजन व आसपास के लोग आरोपी के घर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों आरोपी भाग गए। लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ जुरहरा थाने में मामला दर्ज कराया और लड़की को जुरहरा अस्पताल ले जाया गया।

बच्ची को भरतपुर रेफर किया गया है। जहां जनाना अस्पताल में चिकित्सीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों नाबालिग लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।