जैसलमेर में हिरण का शिकार कर रहे दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकारियों के कब्जे से एक जीवित हिरण का बछड़ा और हिरण का मांस भी बरामद किया गया है। शिकारी को जैसलमेर के संतुराम की ढाणी से पकड़ा गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों शिकारियों ठाकराराम भील और रमेश के घर और अन्य ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी है। वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकारी कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो शिकारी हिरण का मांस पकाने की तैयारी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह टीम के साथ संतूराम की ढाणी में छापा मारा। इसी दौरान दो शिकारी एक प्लेट में मांस रखकर पकाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया और घर की तलाशी ली।

शिकारी के घर की तलाशी के दौरान 2 माह का हिरण का बच्चा भी बरामद हुआ। शिकारियों ने बताया कि वे इसे पालने के लिए लाए थे। पुलिस ने दोनों को हिरण के मांस के साथ पकड़ लिया और वन विभाग को मौके पर बुला लिया।
शिकारी ठाकराराम भील और रमेश ने बताया कि जैसलमेर से 12 किमी दूर एक खेत में उन्होंने बाड़ में फंसे हिरण को डंडे से मारा और चाकू से काट डाला। मौके पर गई वन विभाग की टीम ने खेत से शिकार में प्रयुक्त चाकू बरामद किए। तथा एक बोलेरो कार भी बरामद की गयी। वन विभाग ने हिरण का मांस, 2 माह का जीवित हिरण का बच्चा और हथियार आदि बरामद कर शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।