भरतपुर में सेवर थाना क्षेत्र में शीशम तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई वहीं 2 मजदूर घायल हो गए। वही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार में सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वही मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा बस्ती निवासी मजदूर चिकसाना थाना क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करने जा रहे थे। तभी शीशम तिराहे के पास उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने अचानक अज्ञात बहाने से ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित हो गई और दूसरी ओर जाकर पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही है एक कार भी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।

इस दुर्घटना में करीब 4 लोग घायल हो गए वहीं दो की मौत हो गई। जिस पर मृतक राजकुमार और जानकी के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं घायलों सतेंद्र, पूजा सोनी, मिनेश और पूजा को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

REPORTER- ASHISH VERMA