धौलपुर में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक पुजारी का शव मिला है। मृतक टीकाराम के गुप्तांग और कनपटी पर चोट के निशान मिले हैं। चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुजारी 10 साल से माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करता था। मामला कौलारी थाना क्षेत्र के पूठपुरा गांव का है।

थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी पुजारी टीकाराम (70) पुत्र भगवत सिंह कुशवाह 10 साल से माता के मंदिर पर पूजा-अर्चना करते थे। शनिवार सुबह पुजारी टीकाराम का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने सड़क किनारे पुजारी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि पुजारी के गुप्तांग और कनपटी पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर कौलारी थाना प्रभारी मानसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक पुजारी के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।