भरतपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता में होटल वर्डस व्यू में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश ऑडिटर सी ए सचिन जैन रहे। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला मंत्री इंजीनियर कालीचरण धनगर, प्रेमपाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।

उसके उपरांत जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह के महा फरवरी मैं संभावित दौरे को लेकर प्रभावी बनाने हेतु चर्चा की। जिलाध्यक्ष बंसल ने कहा कि गृहमंत्री बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे जिला अध्यक्ष ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण एवं पन्ना प्रमुख को गति देने की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी।अध्यक्ष ने कहा कि समर्पण निधि अभियान 16 फरवरी तक सभी शक्ति केंद्रों पर हो ऐसा पार्टी के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजू कटारा, जगदीश अजान, राजेश खरका, जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल, मनोज भारद्वाज, जिला मंत्री मुकेश सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, भाजपा नेता अरविंद पाल, अनिल लोहिया, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, श्याम प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल, रज्जन सिंह शहर महामंत्री वीरेंद्र पचौरी, जघीना मंडल अध्यक्ष हमवीर सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रारह,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी कुलदीप नरूका, एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष तेजवीर मीणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा, महामंत्री मोहित चतुर्वेदी, अनिल गोयल पार्षद श्याम सुंदर गौड़,मनी अग्रवाल, देवेंद्र चामड़, प्रेम सिंह आर्य एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता-आशीष वर्मा