जयपुर में एक लड़की पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी आशीष उर्फ शहजाद कुरेशी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। जो बार-बार मुझ पर शादी करने का दबाव बना रहा था। कुछ समय पहले युवती ने युवक से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने 22 अक्टूबर को लड़की पर तेजाब फेंक दिया। इससे लड़की की कमर का कुछ हिस्सा जल गया। पीड़िता की शिकायत पर बगरू थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बगरू थाने के एएसआई राम सिंह ने कहा- लड़की ने आशीष उर्फ शहजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसका इलाज भी कराया गया। पीड़िता ने बताया- वह 22 तारीख को ठिकरिया के पास वाटिका इंफोटेक सिटी से जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी उसके पास आया। मुझ पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने आरोपी युवक से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मना करने के बाद युवती कुछ दूर चली गई। आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर तेजाब की बोतल फेंक दी। तेजाब की बोतल लड़की की पीठ पर लगी। इससे कमर का कुछ हिस्सा जल गया।

एएसआई राम सिंह ने कहा- घटना के बाद आरोपी शहजाद मौके से भाग गया, स्थानीय लोगों ने लड़की को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जब लड़की के परिजन पहुंचे तो आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस आरोपी आशीष उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।