जयपुर में एक 67 साल के बुजुर्ग ने गुस्से में आकर कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे जयसिंहपुरा खोर थाने की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का अपने भाइयों से पानी लाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्यारसी लाल के घर में 100 फीट गहरे कुएं में तीन फीट तक पानी भरा था। गुरुवार सुबह भाइयों ने ग्यारसी लाल को कुएं से पानी लाने को कहा। इसी बात को लेकर मृतक का अपने भाइयों से झगड़ा हुआ था।

इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ग्यारसी लाल कुएं के पास जाकर कूद गया। पुलिस ने बताया कि कुएं में पानी कम था, लेकिन सिर अंदर पड़े एक पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और 15 मिनट में शव को रेस्क्यू किया