कोटा में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। उनमें से एक की मौत हो गई। घटना देर रात कैथून थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार युवक सुमित (28) अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी करने दाढ़ देवी माता जी मंदिर गया था। लौटते समय रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रेम नगर थर्ड निवासी सुमित की कुछ महीने पहले शादी हुई थी।

सुमित के जीजा देवेन्द्र ने बताया कि सुमित तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। एक ठेकेदार के यहां काम किया करता था। गुरुवार दोपहर दोस्तों के साथ घूमने गया था। रात करीब 8 बजे दाढ़ देवी माता मंदिर से लौट रहे थे। रास्ते में कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। सिर और अंदरूनी चोट लगने से सुमित की मौत हो गई।

कैथून थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश स्वामी ने बताया कि कार में 4 युवक सवार थे। कार सुमित चला रहा था। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि सुमित कार के अगले गेट में फंस गया। जबकि दूसरा पीछे फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।