जयपुर में धोखेबाज प्रेमी से आहत होकर एक स्कूली छात्रा ने छत से छलांग लगा दी। घायल छात्र का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इंस्टाग्राम पर नाम और धर्म बदलकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की थी। दिल्ली से मिलने के जयपुर आने पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। लोगों से पूछताछ में हकीकत सामने आई तो छात्रा ने घर की छत से छलांग लगा दी। करधनी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

थानाप्रभारी करधनी, उदय सिंह यादव ने बताया कि नसरुल्ला उर्फ इमरान (18) पुत्र मोहम्मद शौकत निवासी दरभंगा बिहार, हाल रणजीत नगर, दिल्ली को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

उन्होंने बताया- करधनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई। दोस्ती करने वाला इमरान अपना नाम बदलकर रोहित सिंह बताकर चैटिंग करने लगा। उसने अपना नाम और धर्म छिपाकर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर नाबालिग स्कूली छात्रा को फंसाया। मंगलवार को आरोपी नसरुल्ला उर्फ इमरान उससे मिलने के लिए दिल्ली से जयपुर आया था।

जयपुर आने के बाद उसने नाबालिग प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाया। दोनों के बीच घर के आसपास मिलना तय हुआ। शाम को आरोपी इमरान उससे मिलने गया। घर के आसपास की कॉलोनियों में घूमते समय आरोपी इमरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग लड़की के साथ गलत होता देख कॉलोनी के लोगों ने दोनों को रोका।

कॉलोनी के लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे दोनों दोस्त है। लड़के की आवाज पर शक होने पर लोगों ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम बिहार निवासी रोहित सिंह बताया। शक होने पर लोगों ने उसकी पिटाई की और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नसरुल्ला उर्फ इमरान निवासी दिल्ली बताया। यह पता चलने पर कि प्रेमी धोखा दे रहा है और अपना नाम और धर्म छिपा रहा है, छात्रा भागकर अपने घर की छत पर गई और नीचे कूद गई। लोगों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।