भरतपुर में आज भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सर्कुलर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर बिष्णु जी के अवतार परशुरामजी का मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग सहित पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के अलावा विप्र बंधुओं ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

विद्वान आचार्य धरणीधर शास्त्री के नेतृत्व में 11 विप्र आचार्यों ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान सत्तू का भोग लगाया गया और भक्तों में वितरित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शर्मा, किशोर शर्मा, जोगिंदर शर्मा,गिरधारी तिवारी, दयाचंद पचौरी, दाऊदयाल जोशी, लोकदल के जिलाध्यक्ष सन्तोष फौजदार, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, ब्रहामण सभा के अध्यक्ष डॉ लोकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कौशलेश शर्मा, शिवकुमार वशिष्ठ,बबिता शर्मा, पार्षद रेनू गोरावर,केदारनाथ शर्मा, रमेश पाठक, इंदुशेखर शर्मा सहित अनेको विप्र बंधु मौजूद रहे।

REPORTER- ASHISH VERMA