आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 102 वा संस्करण का कार्यक्रम चिकसाना मंडल की बूथ संख्या 220 पर भाजपा नेता उदय सिंह के नेतृत्व में होटल उदय विलास पैलेस पर सुना गया आज मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जल संरक्षण पर जोर दिया साथ ही छत्रपति शिवाजी के मैनेजमेंट की बात कही, 21 जून को योग दिवस को जोर शोर से मनाने को संदेश दिया और 25 जून को काला दिवस के रूप में याद किया क्योंकि 1975, 25 जून को कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लगाया गया था।

मन की बात के कार्यक्रम में भाजपा नेता उदय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद् भरतपुर,जाट महासभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह कुंतल, चिकसाना मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह ठेई, भाजपा एससी मोर्चा उपाध्यक्ष नितिन कुमार सिंह, अमर सिंह किसान मोर्चा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुखराज सिंह, गोविंद सिंह भगौर, सविता फौजदार, अनु फौजदार, कुसुम चाहर, बबलू केवल नगला, अभय सिंह, अनुपम सिंह भोजराज हथैनी, एवं मंडल एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा