पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों ने धौलपुर में राजे परिवार के पूर्वजों द्वारा बनवाए गए भगवान नरसिंह के मंदिर में हवन यज्ञ किया है। पुरोहित और समर्थकों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर वसुंधरा राजे की राजनीतिक सफलता की कामना की।

दरअसल, गुरुवार शाम को वसुंधरा समर्थक भगवान नरसिंह के मंदिर पहुंचे। नरसिंह भगवान मंदिर के पुजारी रवीन्द्र श्रोती के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। वसुंधरा राजे के आग्रह पर ही पुजारी और उनके समर्थकों ने यह धार्मिक अनुष्ठान किया।

विधि-विधान से किए गए हवन यज्ञ में समर्थकों ने मंत्रोच्चारण कर आहुतियां दीं और पूर्व मुख्यमंत्री राजे की सफलता की कामना की। पुजारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के आह्वान पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान सदैव सफलता के शिखर पर रहा है। हवन यज्ञ के माध्यम से प्रदेश एवं देश में शांति, भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना की गयी। धार्मिक अनुष्ठान में वसुंधरा समर्थक मौजूद रहे।